फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दुल्हन के भाई ने खुद को चाकू मार किया घायल

Sat, 13 Jul 2024 05:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। थाना सुबेहा के गांव में वैवाहिक समारोह के दौरान बृहस्पतिवार रात को डांटे जाने से नाराज दुल्हन के भाई ने अपने को चाकू मारकर घायल कर लिया। परिवारीजनों ने देर रात सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन



शहापुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम देवीबख्श उर्फ ठुन्नी के पुत्री के वैवाहिक समारोह में बरात का स्वागत किया जा रहा था। इस दौरान किसी कार्य से मना करने पर डांटे जाने से नाराज इनके बेटे अंकुश (17) ने स्वयं को चाकू मारकर घायल कर लिया। परिवारीजन तत्काल घायल किशोर को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीएचसी के डाॅ. जयशंकर पांडेय ने बताया कि पेट में चाकू लगने का घाव था। उपचार कर रेफर किया गया है। एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें