बाराबंकी। कोठी क्षेत्र के बीरापुर गांव में झुरहा बाबा की कुटी पर शुकवार को दो दिवसीय इनामी दंगल शुरू हुआ। इसमें आसपास के अलावा कई राज्यों के पहलवानों ने दमखम दिखाया।
दंगल में पहला मुकाबला कुंदन व सनी यादव के बीच हुआ। इसमें कुंदन ने जीत दर्ज की। इसके बाद हुए एक मुकाबले में शोभित ने रोहित को पटखनी दी। अहम मुकाबला उत्तर प्रदेश पुलिस जौनपुर से आये राज बहादुर व कानपुर के टाइगर के बीच हुआ। करीब 10 मिनट तक चले मुकाबला में यूपी पुलिस के राजबहादुर ने टाइगर को हराया। संदीप कोटवाधाम व टाइगर के बीच मुकाबला कराया गया। दूसरी बार भी टाइगर हार गए। दंगल में 20 कुश्ती कराई गईं। शिवबख्स सिंह ने बताया दो दिवसीय आयोजन में हरियाणा, राजस्थान सहित कई प्रदेशों के पहलवान भाग ले रहे है।