फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दलित युवती को रात भर बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप

Fri, 12 Dec 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा। कोतवाली देवा इलाके में 19 वर्षीय दलित युवती को रात भर बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि बुधवार रात करीब आठ बजे वह शौच के लिए निकली थी। इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति की जेसीबी चलाने वाले ने उसे अकेला देखकर झाड़ियों में खींच लिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी ने उनकी पुत्री को वहां से ले जाकर जेसीबी मालिक के घर पर पूरी रात रखा और वहां भी दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार की सुबह आरोपी ने उसे मारपीट करने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। पुत्री के साथ हुई घटना सुनकर परिवार वाले दंग रह गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ग्राम प्रधान कमलेश रावत को दी। इसके बाद पीड़िता अपने परिजनों और ग्राम प्रधान के साथ देवा कोतवाली पहुंची। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें