फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सीज राइस मिल पर डकैतों का धावा

Sat, 18 Jan 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
राइस मिल पर जांच करने पहुंचे बैंक के अ​धिकारी।   -संवाद
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला के बिहुरा चौराहा के पास सीज राइस मिल में बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे पांच नकाबपोश डकैतों ने धावा बोल दिया। एक गार्ड व किसान को बंधक बनाकर लूटपाट शुरू कर दी। शौच के लिए गए दूसरे गार्ड की सूचना पर पहुंचे गांववालों ने बदमाशों को घेर लिया। चार बदमाश भाग निकले जबकि एक को ग्रामीणों ने दबोच लिया गया। बदमाश केवल ट्रांसफार्मर का कॉपर ही ले जा सके। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बिहुरा चौराहा के पास रवि वेयर हाउस नाम से राइस मिल है। यह मिल फतेहपुर के राजबहादुर की है जिसे ऋण की अदायगी न होने के कारण भारतीय स्टेट बैंक ने अगस्त 2023 में बंधक के रूप में अपने कब्जे में ले लिया है।

बृहस्पतिवार रात यहां गार्ड मोहरी गांव निवासी दिनेश व जहांगीराबाद निवासी अन्नू की ड्यूटी थी। रात करीब दो बजे बिहुरा गांव के किसान राममिलन खेत की रखवाली के लिए गार्ड के साथ मौजूद थे जबकि अन्नू शौच के लिए बाहर गया था।
विज्ञापन


राममिलन व दिनेश के अनुसार इसी समय डंडों से लैस पांच नकाबपोश बदमाश राइस मिल में घुस आए। पहुंचते ही मारने की धमकी देकर गार्ड व किसान को बंधक बना लिया। दोनों के हाथ बांधकर राइस मिल का मुख्य ताला काटा व अंदर जाकर एक कोठरी में बंद कर दिया।

बदमाश राइस मिल में लगा ट्रांसफार्मर व अन्य उपकरण लूटने लगे। इसी दौरान शौच के लिए गया गार्ड अन्नू लौटा तो उसे बदमाशों की भनक लग गई। वह दौड़कर बिहुरा गांव पहुंचा और ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ ही देर में लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने मिल को घेर लिया।

इस दौरान बदमाशों में भगदड़ मच गई। एक को ग्रामीणों ने परिसर में ही दबोच लिया जबकि चार अन्य बदमाश भागने में सफल रहे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों द्वारा पकड़ने के दौरान गिरने से बदमाश को चोट आई है। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसका इलाज कराया और हिरासत में लेकर चली गई। पकड़ा गया बदमाश बरेली का है। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि छानबीन जारी है।


बदमाश लूटपाट करने में असफल रहे। कुछ काॅपर ही ले जा सके। पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश कर रही हैं। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ हो रही है। जल्द ही इसके साथी भी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन

-जगत कनौजिया, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें