फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सीढि़यों में उतरा करंट, दुकानदार व साथी की मौत

Mon, 04 Aug 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
 गुलरिया गांव में हौसला प्रसाद की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। 
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र के महादेवा में सोमवार सुबह सड़क किनारे दुकान की सीढि़यों में उतरे करंट की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे एक दुकान की आंतरिक वायरिंग से करंट लोहे की सीढ़ियों में उतर रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर महादेवा में रविवार से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। मंदिर परिसर से लगभग 300 मीटर दूर सूरतगंज मार्ग के किनारे महादेवा चौकी के पास एक मार्केट है। इसी स्थान पर गोबरहा गांव निवासी संजय कुमार (38) का स्टूडियो और लैइया की दुकान है। प्रशासन के मुताबिक, बाजार के प्रथम तल पर स्थित स्टूडियो को जाने वाली लोहे की सीढ़ियों में दुकान की आंतरिक वायरिंग से करंट प्रवाहित हो रहा था।
जैसे ही संजय सीढ़ियों के पास पहुंचे, वे करंट की चपेट में आ गए। उन्हें करंट लगता देख, उनके साथ काम कर रहे मसौली क्षेत्र के गुलरिया गांव निवासी हौसला ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। कुछ ही पलों में दोनों निढाल हो गए। स्थानीय लोगों ने स्टूल और अन्य साधनों की मदद से दोनों को किसी तरह अलग किया। पुलिस ने तत्काल उन्हें सीएचसी रामनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां कोहराम मच गया। डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई तहसील प्रशासन द्वारा की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें