फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल में उतरा करंट किशोर झुलसा

Sun, 03 Jan 2016 11:17 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत चौधरी पुरवा में शनिवार की रात पहली बार विद्युत आपूर्ति शुरू की गई लेकिन विद्युत आपूूर्ति शुरू होने के साथ ही पोल के स्टे में करंट उतरने से पास खड़ा किशोर चपेट में आ गया और चिपक गया। ग्रामीणों ने डंडे से उसे छुड़ाया। परिवारीजनों ने उसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के ग्राम चौधरीपुरवा में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत शनिवार को गांव में विद्युत आपूर्ति शुरू की जानी थी जिससे लोगों में उत्साह रहा। सभी लाइट आने का इंतजार कर रहे थे। गांव के चौहान का 16 वर्षीय पुत्र विजय कुमार भी घर के पास ही लगे विद्युत पोल में लगे स्टे के सहारे खड़ा था। रात करीब नौ बजे विद्युत आपूर्ति शुरू होने पर विजय स्टे में उतरे करंट की चपेट में आकर चिपक गया। ग्रामीणों ने लाठी डंडे से विजय को छुड़ाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें