फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड लगने से युवक ने तोड़ा दम

Sun, 03 Jan 2016 11:14 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बंभरौली गांव में सोमवार सुबह ठंड लगने से एक और युवक की मौत हो गई। अब तक जनपद में ठंड से चार लोगों की मौत हो चुुकी है। तहसीलदार ने गांव पहुंच कर मामले की जांच की। परिवारीजनों का कहना है कि मौत ठंड से हुई है।
विज्ञापन


हैदरगढ़ कोतवाली के ग्राम बंभरौली निवासी सुरेश कुमार (36) पुत्र सुखदेव बारी की सोमवार की भोर करीब छह बजे मौत हो गई। मृत सुरेश कुमार की पत्नी सुनीता ने बताया कि सोमवार की भोर पांच बजे सुरेश खेत गए थे। करीब आधा घंटे बाद लौटे तो ठंड से कांप रहे थे जिससे वह बिस्तर में लेट गए। इसके बाद वह नहीं उठ सके। उनकी मौत हो चुकी थी। सुरेश के पास महज दस बिस्वा खेती है।

तीन बिस्वा जमीन बेच कर उसने पक्की दीवार खड़ी कराई थी। जिस पर छप्पर रख कर वह अपने परिवार के साथ रहता था। उसके नाम अंत्योदय कार्ड तो बना है लेकिन उसे अन्य किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें