फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 365 डाकघरों में मिलेंगी सीएससी की सुविधाएं

Sat, 09 Dec 2023 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कॉमन सर्विस सेंटर व जनसेवा केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाएं अब जिले के डाकघरों में भी मिलेंगी। इसे लेकर शुक्रवार को शहर स्थित प्रधान डाकघर में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला मुख्यालय, 39 उप डाकघर व 325 शाखा डाकघरों पर यह सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए अलग से काउंटर खुलेंगे।
विज्ञापन


कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अभी तक गांव और शहरों में सुविधा दे रहे थे। लेकिन डाकघरों में इस सुविधा को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने पहल की है। शहर के प्रधान डाकघर में सीएससी के जिला प्रबंधक व उनकी टीम ने सात दिन पहले कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू किया था। लाइव ट्रेनिंग प्रोजेक्टर के माध्यम से कर्मचारियों को बताया गया कि डिजिटल सेवा पोर्टल के माध्यम से डाकघरों में सीएससी की सुविधा दी जाएगी।

डाकघरों में बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज, टीवी रिचार्ज, बस, ट्रेन व प्लेन में बुकिंग, किसान सम्मान निधि, पैन कार्ड, पासपोर्ट, बीमा किस्त, पेंशन सेवा के तहत श्रम योगी मानधन, किसान मानधन, राष्ट्रीय पेंशन योजना, व्यापारी मानधन योजना, फास्ट टैग, शिक्षा से जुड़ी सेवा बैंकिंग, बीमा, आईटीआर रिटर्न व अन्य सेवाएं मिलेंगी। डाकघर के अधीक्षक घनश्याम ने बताया कि जिन डाकघरों में जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए है, उनकी जगह आए कर्मचारियों कि आईडी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें