फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हेल्थ एटीएम खराब, जांच को भटक रहे लोग

Sat, 09 Dec 2023 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लोगों की सेहत की जांच के लिए अस्पतालों में लगाए गए हेल्थ एटीएम जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते काफी समय से खराब पड़े हैं, जिसके चलते यहां पर जांच कराने के लिए आने वाले लोग निराश होकर लौट रहे हैं और निजी पैथाेलॉजी पर पहुंच कर महंगे दामों पर जांच कराने के लिए मजबूर हैं, जिससे उन्हें तगड़ी चपत लग रही है।
विज्ञापन


सीएचसी व पीएचसी पर यह हेल्थ एटीएम लगाने का उद्देश्य यह था कि गांव की जनता को जांच कराने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और अस्पतालों में ही जांच की सुविधा मिल सके, परंतु ऐसा नहीं हो पा रहा है। जिस उद्देश्य के लिए हेल्थ एटीएम लगाए गए थे, वह पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है। हेल्थ एटीएम खराब होने से इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल रहा है। इससे लोगों को जांच कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

जिले के बड्डूपुर, फतेहपुर, सूरतगंज, रामनगर, त्रिलोकपुर, सिरौलीगौसपुर, रामसनेहीघाट, टिकैतनगर, कोठी, हैदरगढ़ समेत 11 अस्पतालाें में हेल्थ एटीएम लगे हैं। इस बाबत सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव का कहना है कि जहां पर हेल्थ एटीएम खराब हैं, उन्हें सही कराने के लिए कंपनी के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जल्द ही सभी एटीएम कार्य करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन







15 दिन से खराब पड़ा हेल्थ एटीएम
सीएचसी कोठी पर लगा हेल्थ एटीएम पिछले 15 दिनों से खराब पड़ा है। जिससे यहां पर जांच कराने के लिए आने वाले लोग निराश होकर लौट रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार इसको लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।







चार माह से नहीं हो रही जांच
पीएचसी त्रिलोकपुर में लगी हेल्थ एटीएम मशीन पिछले चार माह से खराब पड़ी है। यहां के लोगों ने बताया कि तेज बारिश होने के चलते एटीएम में पानी भर गया था, जिसे आज तक सही नहीं कराया जा सका। जांच न होने से लोगों को परेशानी हो रही है।






कई दिनों से बिना जांच लौट रहे मरीज
सीएचसी फतेहपुर में लगा हेल्थ एटीएम पिछले कई दिनों से खराब पड़ा है। जिसके चलते यहां पर जांच कराने के लिए आने वाले लोग बिना जांच कराए ही निराश होकर लौट रहे हैं। लेकिन यहां पर तैनात अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।






तीन माह से नहीं हुई एक भी जांच
सीएचसी हैदरगढ़ में लगा हेल्थ एटीएम पिछले तीन माह से खराब पड़ा है। जांच कराने आने वाले लोगों को तकनीकी खराबी बताकर वापस कर दिया जाता है। जिससे यहां आने वाले लोग निजी पैथोलॉजी पर जांच कराने को मजबूर हैं। तीन माह से एक भी जांच नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें