फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवे में कीड़ा मिलने पर ग्रामीणों का बवाल

Fri, 11 Sep 2015 10:59 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ताला भारी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को हलवा बनाने के लिए आए रवे में कीड़ा मिलने से ग्रामीणों ने बवाल कर दिया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सीडीपीओ से की। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री केंद्र पर कभी नहीं आती केंद्र सहायक द्वारा संचालित किया जाता है।
विज्ञापन


ताला भारी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को सहायका छेदाना हलवा बनाने के लिए रवा लाई थीं। गांव के ही सत्यपाल अचानक केंद्र जा पहुंचे तो देखा कि सूजी धूप में रखी थी जिसमें बड़े- बड़े कीड़े थे। ग्रामीण द्वारा सहायक से पूछे जाने पर बताया कि जो कार्यकर्त्री ने दिया है उसे ही बनाना है। सत्यपाल ने यह बात गांव के और लोगों को बताई मौके पर पहुंचे करीब एक दर्जन लोगों ने हंगामा किया। मामले की शिकायत सीडीपीओ शशि शुक्ला से की गई। इस बाबत सीडीपीओ ने बताया कि  पूरे मामले की जांच की जाएगी। अगर कार्यकर्त्री केंद्र पर नहीं जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें