बाराबंकी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे प्रथम बालाजी डेज क्रिकेट स्टेट चैंपियनशिप का नवां मुकाबला ध्रुव क्रिकेट अकादमी और आरईपीएल क्रूसेडर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग को चुनते हुए ध्रुव अकादमी की टीम ने कप्तान अंश यादव के आतिशी 78 रनों की मदद से निर्धारित 80 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 304 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अब मैच के दूसरे दिन क्रूसेडर्स की टीम जीत के लिए 305 रनों का लक्ष्य पूरा करने के लिए मैदान में उतरेगी।
ध्रुव अकादमी की तरफ से कप्तान अंश के साथ ही अभिषेक कौशल ने भी तेजी से 62 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा दानिश ने 59 और कौस्तुभ कश्यप ने 35 रन बनाए। आरईपीएल क्रूसेडर्स की ओर से साहिल, किश्तिज मिश्रा, प्रिंस मौर्या और शीलू ने दो-दो विकेट लिए। इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अख्तर अजीज़ खान, सचिव डॉ जावेद योगेंद्र पल सिंह, अफाक अली, परवेज़ अहमद हारिस, राजेश अरोरा, जतिन चौधरी आदि मौजूद रहे। (संवाद)