फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ओपीडी में लगी भीड़, सर्दी-जुकाम-बुखार के बढ़े मरीज

Tue, 09 Dec 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर। स्थानीय संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सा कक्ष तक मरीज और तीमारदार की लंबी कतारें लगी रहीं। पर्चा बनवाने व डॉक्टर को दिखाने में मरीजों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में 642 मरीज पहुंचे। इसमें चार सौ से अधिक नए मरीज थे। मौसम में बदलाव के चलते ग्रामीण सर्दी-जुखाम, बुखार, खांसी के अतिरिक्त दमा और नेत्र रोग से पीड़ित रहे। राम सिंह, शंकर दयाल, शिवमंगल व सुनील कुमार ने बताया कि सुबह 9:30 बजे अस्पताल पहुंचे थे। 10:45 पर पर्चा बन सका। डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में लंबी कतार होने से प्रतीक्षा करनी पड़ी। दो घंटे से ज्यादा का समय लगा। डॉक्टरों ने 300 मरीजों की जांच कराई। इनमें डेंगू आठ, मलेरिया छह तथा टाइफाइड की 20 जांच शामिल थी। तीन मरीज टाइफाइड से पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. इकबाल अहमद ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। मरीजों को ठंड से बचने की सलाह दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें