फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कोटवाधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sat, 17 Feb 2024 03:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। समर्थ स्वामी जगजीवन साहेब दास बाबा के जन्मोत्सव पर शनिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। आसपास के जिलों से करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने कोटवाधाम पहुंच कर बाबा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने पहले अभरण सरोवर में स्नान किया। उसके बाद बाबा की चौखट पर माथा टेका। भोर पहर से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन



समर्थ स्वामी जगजीवन दास का जन्मोत्सव उनकी समाधि पर सुबह 7:50 बजे प्रति वर्ष की भांति इस साल भी मनाया गया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगा कर बधाई दी। बाबा के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर को सजाया गया था। बाबा की समाधि पर भी रंग चढ़ाया गया।

मंदिर के तीन मुख्य कपाट दर्शन के लिए खोल दिए गए। श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। यहां पर प्रसाद में श्रद्धालुओं को आलू, हलुवा, रामदाना, फल बांटे गए। बाबा के जन्मोत्सव पर जिले सहित लखनऊ, अयोध्या, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर व नेपाल से भी बाबा के अनुयायी पहुंचे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद रही। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन



भंडारे का आयोजन
कोटवाधाम में सतनाम आश्रम पर महंत कमलेश दास द्वारा सत्संग भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी गद्दी के महंत निलेंद्रबख्श दास व छोटी गद्दी के महंत के यहां भंडारे का आयोजन किया गया। कोटवाधाम चौराहे पर कवि प्रेमदास ने कीर्ति सिंधु का पाठ व प्रसाद का वितरण किया। मंदिर के पुजारी अवधेश पांडेय ने चाय, आलू का प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें