फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पुलिस तैनात

Wed, 03 Jan 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। चालकों की हड़ताल के बाद शाम पांच बजे सोशल मीडिया पर पेट्रोल व डीजल की किल्लत का मैसेज प्रसारित होने के बाद पेट्रोल पंपाें पर तेल भरवाने वालों की लाइन लग गई। लोग वाहनों की टंकियां भरवाने लगे। देखते ही देखते स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी।
विज्ञापन



सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बैैठक कर सभी एसडीएम और थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए कि वह अपने-अपने क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर पुलिस की ड्यूटी लगा दें, जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे।


वहीं लोगों से भी अपील की गई है कि वह अफवाहों पर ध्यान ने दें। आवश्यकता के अनुरूप ही पेट्रोल व डीजल की खरीद करें। पेट्रोल व डीजल को लेकर किसी प्रकार को कोई संकट नहीं है। पेट्रोल पंपों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें