फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: होली के बाद उमड़ी भीड़, बस में सीटों को लेकर धक्कामुक्की

Sat, 11 Mar 2023 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। होली के बाद लोगों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को सुबह से ही रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सीट को लेकर धक्कामुक्की रही। भीड़ के बीच जूझते हुए तमाम लोगों ने खिड़कियों से बसों के अंदर प्रवेश किया। बड़ी संख्या में दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों व जिलों में कार्य कर रहे लोग अपने घरों को आए थे।
विज्ञापन



यूं तो परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए उचित इंतजाम करने का दावा करता रहा है, लेकिन शुक्रवार को इन दावों की हवा निकलती दिखाई दी। यात्रियों के मुकाबले बसें कम थीं। जिसके चलते यात्री बस स्टैंड और बाहर सड़क पर बसों के इंतजार में शाम तक भटकते नजर आए।
विज्ञापन


एक बस आ रही थी और वह तुरंत भरकर वापस जा रही थी। कुछ बसें तो बस स्टेशन के अंदर आने से पहले ही भर रहीं थीं। इसके बावजूद भी कई यात्रियों को बस में जगह नहीं मिल सकी। लंबी दूूरी की बसें बाईपास से होकर निकलती रहीं। जिसके चलते शहर के अंदर रोडवेज बस स्टैंड पर यात्री बसों का इंतजार करते रह गए। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए सभी 29 रूटों पर बसों के दो फेरे अतिरिक्त बढ़ाए गए हैं, इसके बावजूद देवा रोड स्थित बस स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री बसों के लिए भटक रहे थे।


सुबह भीड़ अधिक रही लेकिन दोपहर के समय यात्रियों की भीड़ कम रही। वहीं शाम होते ही फिर यात्रियों का दबाव बन गया। उधर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। ट्रेनों में एक-एक सीट के लिए मारामारी मची रही। आरक्षित सीटें तो पहले ही भर गई थीं। अब तत्काल में भी आसानी से सीट नहीं मिल पा रही है। सबसे बुरा हाल जनरल बोगियों का रहा। एआरएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी 29 रूटों पर 119 बसों का संचालन कराया जा रहा है। हर रूट पर दो अतिरिक्त फेरे बढ़ाए हैं।


आरएम ने किया औचक निरीक्षण
आरएम मनोज कुमार ने बृहस्पतिवार शाम बस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। करीब दो घंटे रहे, इस दौरान नया बस स्टेशन व देवा रोड स्थित बस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया। लखनऊ रूट पर बसे कम होने पर दो अतिरिक्त बस से यात्रियों को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें