बाराबंकी। एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने फतेहपुर क्षेत्र में गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित था।
एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने मंगलवार को बताया कि फतेहपुर पुलिस ने ग्राम गढ़ थाना घुंघटेर निवासी गुड्डू को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ वर्ष 2017 में सीतापुर जिले की एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का केस फतेहपुर में दर्ज हुआ था। इस मामले में गुड्डू दो साल से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी आकाश तोमर ने 20 हजार का इनाम घोषित किया था। एएसपी ने बताया कि गुड्डू के खिलाफ लखनऊ के अलीगंज थाने में दो साल पहले तीन वर्षीया बालिका को अगवा करने का मामला दर्ज हुआ। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि लखनऊ की बालिका को उसने गोद लिया था जिसकी बाद में मौत हो गई।