फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन हादसे में स्कूल प्रबंधक को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। स्कूली वैन हादसे में गिरफ्तार राज एकेडमी के प्रबंधक को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने स्कूल प्रबंधक को जेल भेज दिया। जांच में पता चला कि वैन लखनऊ की एक महिला के नाम पंजीकृत है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में कुरौली मोड़ के पास सोमवार दोपहर आरएजे (राज) एकेडमी के बच्चों को ले जा रही वैन से एक कार टकरा गई थी। इस हादसे में वैन सवार नौ बच्चे घायल हो गए थे। कई अन्य बच्चों को मामूली चोट आई। हादसे की छानबीन के बाद पुलिस ने स्कूल प्रबंधक रंजीत यादव व वैन मालिक राजेश्वरी पत्नी श्री सुशील निवासी निवासी कल्याणी बिहार कमता चिनहट जिला लखनऊ के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया। पता चला कि वैन लखनऊ में प्राइवेट वाहन के रूप में पंजीकृत है। वैन अवैध रूप से स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचाने व लाने में उपयोग की रही थी। सोमवार रात ही पुलिस ने स्कूल प्रबंधक रंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि मंगलवार को स्कूल प्रबंधक को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
पांच बच्चे अभी अस्पताल में भर्ती
एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में घायल बच्चों की हालत में सुधार है। तीन बच्चे जिला अस्पताल और दो लखनऊ में भर्ती है। एआरटीओ ने कहा कि अभिभावकों को ऐसे वाहन से बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहिए जो अवैध तरीके से चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें