सफदरगंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र में हाईवे पर शाहपुर गांव के पास बाइक से जा रहे एक युवक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान क्षेत्र के ही पल्हरी गांव निवासी गुड्डू (27) पुत्र त्रिमोहन के रूप में हुई। थानाध्यक्ष जैनुद्दीन अंसारी का कहना है कि हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। एसओ के मुताबिक युवक हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा था।