यह हादसा बाराबंकी-फतेहपुर मार्ग पर हुआ जिसमें करीब 40 वर्षीय युवक को ट्रक ने कुचल दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक पैदल जा रहा था।
तेज रफ्तार ट्रक उसे कुचलते हुए भाग निकला। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।