फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किशोर की मौत

Fri, 18 Sep 2015 11:36 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस हादसे में मृतक के चाचा ने एलएंडटी व पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


क्षेत्र में ग्राम मरौचा मिश्री सिंह निवासी अतुल अवस्थी (14) शुक्रवार सुबह साइकिल से गांव के बाहर पतवार (कुश) काटने गया था। वहां लगे एचटी लाइन के पोल के सहारे अपनी साइकिल खड़ी कर अतुल कुश काटने लगा।
विज्ञापन


घर लौटने के लिए उसने साइकिल उठाई तो करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों को पता चला तो परिवारीजनों को सूचना दी।

मृतक के चाचा रामसरन अवस्थी ने एलएंडटी व पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए देर शाम पुलिस को तहरीर दी। उसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें