फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 21 Feb 2016 11:38 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी थाना क्षेत्र के अनवारी गांव निवासी एक युवक को बाइक सवार तीन लोगों ने रंजिश में गोली मार दी। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी छतेहना गांव के पास हुई। हालत गंभीर होने पर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक खुद ही तमंचा लगाए था जिसके चलते फायर होने से उसकी जांघ में गोली लगी है। वहीं युवक ने एक व्यक्ति पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन



थाना कुर्सी क्षेत्र के अनवारी गांव निवासी सहजराम (35) को रविवार दोपहर शहर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी छतेहना गांव के पास गोली मार दी गई। घटना के दौरान सहजराम पत्नी रुकसार व गांव के कुछ लोगों के साथ बैठकर बात कर रहा था। आरोप है कि तभी एक बाइक पर तीन लोग आए और युवक पर फायर झोंककर भाग निकले। आस-पास के लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें