फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर

Sun, 21 Feb 2016 11:35 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली से सीमेंट लादकर बहराइच जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक रविवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ा। इससे वाहन बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें सवार चालक और क्लीनर लहूलुहान हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रायबरेली से सीमेंट लादकर आ रहा एक ट्रक रविवार सुबह जब फखरपुर कस्बे में ब्लॉक के निकट पहुंचा। तभी ट्रक का चालक रामसुमिरन (35) निवासी रायबरेली संतुलन खो बैठा। ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया। इससे ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। उस पर सवार चालक रामसुमिरन के अलावा क्लीनर अंबुज कुमार (32) लहूलुहान हो गए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें