फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक जहरखुरानी का शिकार

Tue, 18 Apr 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग की बस से सफर कर रहा एक यात्री जहरखुरानी का शिकार हो गया। घटना के बाद बस चालक यात्री को हाईवे किनारे बेहोशी की हालत में उतार कर भाग निकला। यात्री की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी बनीकोडर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


बस से सफर कर रहा एक यात्री लखनऊ भिटरिया के मध्य जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गया। बस चालक ने उसे बेहोशी की हालत में कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में हाईवे पर उतार दिया। पुलिस ने उसे सीएचसी बनीकोडर में भर्ती कराया है।

पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की जेब में मात्र 40 रुपये व दो टिकट, जिसमें एक ट्रेन का कल्याणपुरी मंबई से लखनऊ तथा एक परिवहन विभाग की अकबरपुर डिपो की बस का था, जो लखनऊ चारबाग से भिटरिया तक बना था। अन्दाजा लगाया जा रहा है कि युवक भिटरिया के आसपास का हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें