फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधार गृह में संदिग्ध हालात में युवती की मौत

Sat, 13 Aug 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
एसपी ने लिया मौके का जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर स्थित महिला सुधार गृह में एक युवती की शनिवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस का कहना है उसकी मानसिक हालत खराब थी जिसके चलते उसने सुधार गृह की छत से कूद कर आत्महत्या की है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि तीन दिन पूर्व युवती को शहर में लावारिस हालत में मिलने पर महिला थाना पुलिस द्वारा सुधार गृह में भेजा गया था। इस घटना के बाद एसपी ने मौके का जायजा लिया। शनिवार की दोपहर शहर के नवीगंज स्थित महिला उत्थान संस्थान द्वारा संचालित सुधार गृह में 32 वर्षीय युवती संदिग्ध हालात में छत से नीचे आ गिरी।

गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि करीब तीन दिन पूर्व शहर में देवा मार्ग पर यह महिला लावारिस हालत में मिली थी जिसके बाद उसे स्थानीय लोगों ने महिला थाने के सुपुर्द किया था।
विज्ञापन


महिला थानाध्यक्ष नीलम बिष्ट ने महिला को नवीगंज स्थित सुधार गृह में भर्ती कराया था। कोतवाल ने कहा कि सुधार गृह में तीसरी मंजिल से महिला नीचे कूद गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी जान चली गई है।

मृतका द्वारा अपना नाम ममता बताया जाता है और उसकी शिनाख्त न होने की बात कही। पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। मामले की जानकारी पर एसपी अब्दुल हमीद ने भी मौके का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

वर्जन 
एक विक्षिप्त महिला जो अपना नाम ममता बता रही थी, को कुछ लोग महिला थाना लाए थे। जहां से उसे सुरक्षा की दृष्टि से महिला थाना प्रभारी नीलम विष्ट ने नबीगंज स्थित महिला उत्थान संस्थान बाराबंकी द्वारा संचालित सुधार गृह में भेजा था। शनिवार को महिला सुधार गृह की तीसरी मंजिल की छत से नीचे कूद गई। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना स्थल का मुआयना कर शहर कोतवाल को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। -अब्दुल हमीद, एसपी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें