फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ मुंबई गई युवती की हत्या

Wed, 26 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
पति के साथ मुंबई गई युवती की हत्या कर शव गायब करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि मृृतका के भाइयों के प्रयास से मुुंबई में उसका शव बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के बनीकोडर निवासी शफीक ने बताया कि 6 अप्रैल को अपनी बेटी चांदनी की शादी फैजुल्लागंज शहर क्षेत्र के निवासी ऐनुल के लड़के आसिफ के साथ की थी। शादी के बाद आसिफ चांदनी को लेकर मुंबई चला गया था। पिता शफीक ने बताया कि 18 अप्रैल को मुंबई से फोन करके बताया गया कि आपकी लड़की बीमार होने के कारण मर गई है और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।

इसके बारे में मुंबई में रहने वाले चांदनी के भाई जाबिर व सैफ को बताकर असलियत पता लगाने  के लिये कहा गया। बहन का हालचाल लेने जब दोनों भाई मुंबई स्थित उसके निवास पर गए तो घर पर लड़की के कुछ कपड़ों के अलावा कोई भी मौजूद नहीं मिला। इसके बाद दोनों भाई अपनी बहन की तलाश में जुट गए और इधर उधर लोगों से पूछतांछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


पता लगा कि आसिफ का छोटा भाई  24 अप्रैल को आया और अपनी बहन को यहां से लेकर तत्काल चला गया था। शफीक ने बताया कि बुधवार को जाबिर ने मुंबई से फोन करके बताया कि चांदनी की मौत बीमारी से नहीं हुई है और न ही उसका अंतिम संस्कार ही हुआ है बल्कि उसकी लाश मुंबई स्थित बोरोली स्टेशन के निकट एक सरकारी अस्पताल मे लावारिस मिली है।

चांदनी के घर वालों का कहना है कि पैसा न देने के कारण उसे इतना मारा पीटा गया कि वह अस्पताल में मर गई। उसके मरते ही उसका पति भी उसे लावारिस छोड़कर भाग गया और झूठी बीमारी से मरने और अंतिम संस्कार करने की सूचना देकर गुमराह कर दिया गया। इस मामले में कार्रवाई के लिए पीड़ित ने एसपी से मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें