फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 14 Jul 2015 11:15 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बड्डूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के परिवारीजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया । बड्डूपुर के अतालतपुर गांव निवासी गायत्री (26) पत्नी सत्यवान ने मंगलवार दोपहर अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। आस पास के ग्रामीणों की माने तो विवाहिता ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर जान दी है। परिवारीजनों ने मृतका का शव फांसी के फंदे से नीचे उतरवाने के बाद इस पूरे मामले की जानकारी पर पहुंचे मृतका के पिता राम शंकर निवासी ग्राम बजगहनी थाना इटौंजा जनपद लखनऊ ने मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। मृतका की मौत की सूचना पुलिस को दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। थानाध्यक्ष रिजवान अब्बास का कहना है कि मामले की जानकारी हुई थी पर मृतका के परिवारीजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई और शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। कहा कि इसी के चलते पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें