फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दिनदहाडे़ लूटा सोने का हार

Wed, 08 Feb 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए लूट के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लिस के हाथ सीसीटीवी में कैद लुटेरों की फोटो लग गई। इसी आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी गई। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शीघ्र घटना के खुलासे की बात कही है। 
विज्ञापन


कोतवाली शहर के सरावगी मोहल्ला निवासी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन जैन की बहन कल्पना जैन पत्नी निर्मल जैन से बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार की दोपहर सोने का हार लूट लिया। जिस समय यह वारदात हुई उस समय कल्पना जैन अपने भाई के घर आयोजित उनके विवाह की 25वीं सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। वारदात के बाद महिला ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वह जैन मंदिर की ओर भाग निकले।

घटना के बाद पीड़िता ने इस बारे में अपने भाई को बताया, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी संतोष सिंह, कोतवाल बीपी यादव ने मामले की जांच की, लेकिन आरोपियों का पता नहीं लग सका है। इस वारदात के बाद पूरे मोहल्ले की महिलाओं व अन्य लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
जहां पर यह वारदात हुई, वहां आसपास घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पीड़िता कल्पना जैन ने बताया कि वह भाई के घर के पास पहुंची थी तभी एक बाइक पर सवार युवक ने कहा मैडम, इतने में पीछे से बाइक से पहुंचे दो युवकों में एक ने गले में पहना सोने का हार लूट लिया और भाग निकले। लुटेरों की तस्वीर व पूरी वारदात सीसीटीवी की फुटेज में कैद हो गई है। पीड़िता का कहना है कि लूटे गए सोने की हार की कीमत करीब ढाई लाख रुपये के आस पास है। 

व्यापारियों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
शहर के बीच मोहल्ले में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात के बाद व्यापारियों मेें आक्रोश व्याप्त हो गया है। व्यापारी नेता पवन जैन, प्रदीप जैन ने कहा यदि पुलिस इस मामले का जल्द खुलासा नहीं करेगी तो प्रदर्शन किया जाएगा। व्यापारियों का कहना है कि शहर में सुस्त पुलिसिंग का नतीजा है कि बदमाश लोगों के घर के सामने से लूट की वारदात को अंजाम दे रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें