फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या, पेड़ से लटका मिला प्रेमी का शव

Fri, 07 Oct 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
जांच करती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के अहमदनगर गांव में महिला की धारदार हथियार से हत्या कर उसका शव खेत मेें फेंक दिया गया, जबकि कुछ दूरी पर उसके प्रेमी का शव पेड़ से लटकता पाया गया है। दो शव मिलने से अहमदनगर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि प्रेमी ने अपनी प्रेेमिका की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ग्रामीणों का कहना है कि इन दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं मृतक व्यक्ति की पत्नी का आरोप है कि उसके पति की कुछ लोगों ने हत्या करने के बाद शव पेड़ में फांसी के फंदे से लटका दिया है। 

थाना घुंघटेर क्षेत्र के अहमदनगर मजरे गड़िया बाजार गांव के निवासी देशराज मौर्या (45) पुत्र नत्था मौर्या का शव बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर खेत में एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सुबह के समय निकले ग्रामीणों ने जब शव पेड़ में लटकता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


जिसके बाद पहुंची पुलिस शव को नीचे उतरवाकर कार्रवाई कर ही रही थी कि इसी बीच पता चला कि यहां से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर खेत मेें ही गंाव की शर्मा देवी (38) पत्नी नन्हेलाल गौतम का खून से लथपथ शव पड़ा है। पुलिस ने जब घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो महिला की बांका व धारदार हथियार से हमलाकर हत्या की गई थी। आसपास गांव में खबर फैलते ही यहां पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के साथ ही दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मृतक देशराज व शर्मा देवी के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और आपस में हुए विवाद के बाद प्रेमी देशराज ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी है।

हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद एसपी राजू बाबू सिंह, एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह व एसओ घुंघटेर बिजेंद्र यादव ने मौके का जायजा लिया। एसपी ने दोनों मृतकों के परिवारीजनों व ग्रामीणों से बात भी की। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच व घटना के पीछे सभी पहलुओं के बारे में पता लगाने के निर्देश कप्तान ने थाना पुलिस को दिए हैं। 

मृतक देशराज मौर्या के शरीर में मिले कपड़े खून से सने थे। इससे ग्रामीणों में भी इस बात की चर्चा है कि देशराज ने शर्मा देवी की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या की है। वहीं देशराज की पत्नी शांति देवी का कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने उसके पति की हत्या करने के बाद शव पेड़ से लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप दिया है। इनके द्वारा इस मामले मे रिपोर्ट दर्ज करने के लिए गांव के ही बालगोविंद, जयराम व कालीचरण और पड़ोसी गांव शंकरपुर के निवासी कल्लू पर पुरानी रंजिश में पति की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

महिला के शव के पास मिला युवक का मोबाइल व चप्पल
मृतका शर्मा देवी का शव जिस खेत में पड़ा मिला है उसी के पास ही मृतक देशराज का मोबाइल फोन व चप्पल पड़ा मिला है। इससे यह बात साफ हो गई है कि यह दोनोें एक-दूसरे से मिलने के लिए ही खेत गए थे। मृतक देशराज के दो व मृतका शर्मा देवी के चार बेटी व एक बेटा है। इस घटना के बाद इन दोनों के परिवारीजनों मेें शोक की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें