भगवान रंगनाथ के सामने हुई आतिशबाजी
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
एक वैवाहिक समारोह में हुई आतिशबाजी की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल महिला को उसके परिवारीजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। महिला के परिवारीजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव निवासी सहजराम की पुत्री का रविवार को वैवाहिक समारोह था। इस दौरान बारात के द्वारचार में शुरू हुई आतिशबाजी की चपेट में आकर गांव की ही सुमन(35) पत्नी पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के घायल हो जाने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने महिला को एक निजी अस्पताल भिजवाया।
बताते हैं कि पहले तो मामले में सुलह समझौता करने का प्रयास होता रहा लेकिन बात नहीं बनने पर सोमवार को महिला के परिवारीजनों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। एसओ जैनुद्दीन अंसारी का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच-पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।