फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेवा में बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां

Mon, 30 Jul 2018 12:50 AM IST
Amarujala
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

महादेवा-सूरतगंज मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार देर शाम कांवरियों के काफिले को टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां एक बालिका और कावंडिया जख्मी हो गया वहीं ट्रक चालक भाग कर एक पेट्रोल पंप में छिप गया। आक्रोशित कांवड़िए पेट्रोल पंप पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। हालत बिगड़ते देख मौके पर पहुुंची पुलिस ने स्थिति का काबू करने के लिए जमकर लाठियां भांजी। लाठी चार्ज के दौरान कांवरिया रविंद्र वर्मा और सिपाही अभिमन्यु सिंह घायल हो गए।

विज्ञापन


बचाव में एएसपी दिगंबर कुशवाहा और कोतवाल कुर्सी सुुुधीर सिंह को भी मामूली चोटें आई। घायल कावंड़िये की मौत की खबर को लेकर शुरू हुआ बवाल कई घंटे तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। देर शाम तक पुलिस घायल का नाम पता नहीं बता सकी। जबकि सूत्रों का कहना है कि घायल महिला कांवरिया सीतापुर के भगौली तीर्थ की रहने वाली थी। एसपी वीपी श्रीवास्तव ने कहा कि किसी की मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है, बस अफवाह फैलाई गई थी। कांवरियों को काबू करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया है। स्थिति काबू में है और फोर्स तैनात कर दी गई है।
 हादसा रविवार की देर शाम महादेवा-सूरतगंज फतेहपुर मार्ग पर स्थित रानीगंज के करीब हुआ। फतेहपुर से महादेवा की ओर आ रही ट्रक की चपेट में आकर एक कांवड़िया व बालिका घायल हो गए। चालक लोधौरा चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ी कर कार्यालय में घुस गया। तभी बालिका कांवरिया के मारे जाने की खबर मिलते ही सैंकड़ों कांवडिं़ए पेट्रोल पंप पर पहुंच कर चालक को बाहर निकालने की मांग करने लगे। इस पर पेट्रोलपंप मैनेजर व कर्मियों ने बीच बचाव की कोशिश की तो भड़के कांवड़ियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
विज्ञापन


 इस बीच प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ नारेबाजी और पथराव करने लगे तो पुलिस ने लाठियां भांजीं। भगदड़ में कई कांवड़ियों को चोटें आई जिसमें एक युवक रवींद्र वर्मा घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिया गया चालक शोभनाथ सोनी थाना फाफामऊ इलाहाबाद का रहने वाला है। वारदात के बाद डीएम उदयभानु त्रिपाठी और एससी वीपी श्रीवास्तव देर रात मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें