फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। खेत पर चारा लेने जा रहे किसान की हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह देहात थानाक्षेत्र क्षेत्र के गांव अदलपुर ताज निवासी किसान जगजीत सिंह पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक रास्ते में कैलसा बिजलीघर की हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। किसान का पैर तार पर रख गया। हाईटेंशन करंट की चपेट में आते ही किसान जगजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। खेतों पर काम करने निकले ग्रामीणों ने रास्ते में जगजीत कर शव पड़ा देखा तो बिजली घर को फोन कर हादसे की जानकारी दी और सप्लाई बंद कराई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विलाप करते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। एकाएक ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। एक्सईएन एसपी टांक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें