फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों की गई जान

Sun, 15 Jan 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत, लगाया जाम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। रामसनेहीघाट क्षेत्र में जहां पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं बेलहरा क्षेत्र में साइकिल से शनिवार की देर रात घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में रविवार सुबह  लखनऊ-फैजाबाद हाइवे पर भगवानपुर मोड़ के निकट बाइक से घर जा रहे बड़ेला नरायनपुर गांव निवासी उत्तम रावत (30) पुत्र रामहेतु की बाइक में पिकअप ने ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसको परिवारीजन तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस संबंध में कोतवाल रामराज का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कहा हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम तकिया मजरे पिपरी निवासी इस्माइल (35) पुत्र रमजान शनिवार को साइकिल से झंझरा किसी काम से गया हुआ था। देर रात घर लौटते समय भगनापुर के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी।

ग्रामीण जब तक उसे इलाज के लिए ले जाते कि युवक ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सज्जाद हुसैन रिजवी का कहना है कि परिवार की ओर से किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें