फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमानंद के खिलाफ दो और मामलों में चार्जशीट

Tue, 26 Jul 2016 11:54 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
कोर्ट
विज्ञापन
बाबा परमानंद उर्फ रामशंकर तिवारी व उसके सहयोगियों के खिलाफ दो अन्य मामलों में पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने बाबा व उसके सहयोगियों को पेश किया। पुलिस ने धोखाधड़ी, जानलेवा हमला, छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में दो अलग-अलग आरोप पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन


इसमें एसीजेएम सुरजन सिंह ने एक मामला सत्र न्यायालय के सुपुर्द कर दोनों में एक अगस्त की तिथि तय की है। महिलाओं का यौन शोषण करने के मामले में वीडियो क्लिप वायरल होने से बाबा परमानंद तिवारी की करतूतों का खुलासा हुआ था।

इसके बाद बाबा व उसके पुत्र विजय कुमार तिवारी, सहयोगी अरविंद कुमार पाठक व संजय सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, आईटी एक्ट, छेड़छाड़, जानलेवा हमला, चमत्कारिक औषधि उपचार विज्ञापन अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हुए थे।
विज्ञापन


दलित उत्पीड़न, दुराचार के मामले में पुलिस सोमवार को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। मंगलवार को देवा पुलिस ने बाबा परमानंद, पुत्र विजय कुमार तिवारी, सहयोगी अरविंद पाठक व संजय सिंह को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां दोनों अन्य मामलों में आरोप पत्र दाखिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें