फैजाबाद से रविवार दोपहर लखनऊ की ओर जा रही एक निजी बस को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे से बस में सवार करीब 25 यात्री सहम उठे। उनमें चीख-पुकार मच गई।
लेकिन गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी यात्री बाल बाल बच गए। एक महिला यात्री को चोट लगाने पर इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। बस में टक्कर मारने वाला चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला।