फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक का शव मिला

Mon, 29 Jun 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। भारतीय खाद्य निगम से गेहूं लादकर निकले एक ट्रक चालक का शव ट्रक में पड़ा मिला। सोमवार शाम दुर्गंध आने पर पुलिस ने शव को ट्रक से बाहर निकला और पोस्टमार्टम को भेजा है। ट्रक चालक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। जबकि, पुलिस का कहना है कि शराब का नशे के चलते चालक की मौत हुई है। मौके पर पहुंचे एएसपी ने मामले का जायजा लिया और जांच कर कार्रवाई किए जाने का निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए हैं। बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले विष्णु यादव लंबे समय से शहर कोतवाली के जीतनगर मोहल्ले में मकान बनाकर रह रहे है। विष्णु यादव का ट्रक देवा मार्ग स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोदाम में लगा है और इस ट्रक का चालक फतेहपुर निवासी अरविंद पासवान (35) था। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक अरविंद पासवान बीते शनिवार को एफसीआई गोदाम से गेहूं लोड कर सिरौलीगौसपुर के लिए निकला था। सोमवार शाम हैदरगढ़ बाइपास से कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से काफी बदबू आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ट्रक में देखा तो उसमें पीछे की सीट पर चालक का शव पड़ा था। पुलिस ने ट्रक में शव मिलने के बाद इस बारे में उसके मालिक विष्णु यादव को बुलाकर पूछताछ की तो पता लगा कि चालक अकेेले ही ट्रक लेकर निकला था। पुलिस द्वारा ट्रक चालक की मौत का कारण पता करने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस की माने तो ट्रक चालक ने ज्यादा शराब पी ली थी जिसके चलते उसकी मौत हो गई है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण पता लगने की बात पुलिस कह रही है। वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा चालक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी इस मामले में मृतक के परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। वारदात के बाद एएसपी उत्तरी कुंवर ज्ञानंजय सिंह व कोतवाल शशीकांत मिश्र मौके पर पहुुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह से पर्दा हटेगा। साथी चालक पर पुलिस को शक ट्रक मालिक विष्णु यादव ने पुलिस को बताया कि उसने अरविंद पासवान को नगर कोतवाली के सरैय्या निवासी सूरज पासवान के कहने पर रखा था। बताया कि पहले अरविंद व सूरज अच्छे मित्र थे पर अब इस समय दोनों में पटती नहीं थी। पुलिस अब इस ओर भी पड़ताल कर यह पता लगा रही है कि कहीं इस वारदात में दोस्त की तो भूमिका नहीं है। एफसीआई से सिरौलीगौसपुर का रास्ता महज डेढ़ घंटे का है ऐसे में यह ट्रक तीन दिन से यहां खड़ा रहा यह भी जांच का विषय है। हालांकि ट्रक से गेहूं नहीं गायब है जिसके चलते लूट आदि की बात से इंकार किया जा रहा है। हैदरगढ़ बाइपास पर खड़े ट्रक में उसी के चालक का शव मिला है। हो सकता है कि ज्यादा शराब पीने से ट्रक चालक की मौत हो गई हो। चालक की हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता लग सकेेगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। - कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें