फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा एक की मौत

Sun, 27 Dec 2015 11:12 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम उदवतपुर के पास देवा नहर पटरी के खंती में रविवार  रात ट्रैक्टर पलटने पर उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी देवा में भर्ती कराया। मृतक व घायल दोनों सैफई इटावा के निवासी हैं।
विज्ञापन


इटावा के सैफई निवासी संजीव चौहान (40) व जितेंद्र गोस्वामी वन विभाग में पौधरोपण के लिए गड्ढे बनाने का काम करते है। रविवार रात साढे़ आठ बजे दोनों ट्रैक्टर से देवा नहर पटरी होते हुए कस्बा की ओर आ रहे थे।

उदवतपुर के पास ट्रैक्टर के खंती में पलटने से संजीव व चालक जितेंद्र दब गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी देवा पहुंचाया। जहां संजीव की मौत हो गई। जितेंद्र का उपचार चल रहा है। प्रभारी कोतवाल बीपी सिंह यादव ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया। पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें