कुर्सी थाना क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री से खिड़की तोड़कर की गयी चोरी ।
- फोटो : अमर उजाला
चोरों ने औद्यौगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में खिड़की के रास्ते घुस कर हजारों के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी मंगलवार की सुबह होने पर स्थानीय थाने में तहरीर दी गई है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
लखनऊ जिले के निवासी शैलेन्द्र सिंह चौहान की कुर्सी थाना स्थित औद्यौगिक क्षेत्र मे आशापूर्णा के नाम से फैक्ट्री है। सोमवार रात चोर फैक्ट्री की बाऊड्रीवाल फांद कर अंदर दाखिल हो गए चोर कमरों के खिड़की का शीशा तोड़ कर मशीनों के कीमती सामान निकाल कर ले गए।
मंगलवार सुबह जब फैक्ट्री खोलने पहुंचे मजूदरों को खिड़की शीशा टूटा मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। मजदूरों द्वारा इसकी जानकारी फैक्ट्री के मालिक शैलेन्द्र सिंह चौहान को फोन पर दी। सूचना पर दोपहर पहुंचे कंपनी के मालिक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कुर्सी थाने में तहरीर दी। कुर्सी थाना प्रभारी बृजेश सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।