फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के लिए पिंजरे में बंधी बकरी खोल ले गए चोर

Wed, 19 Jul 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग ने मंगलवार रात पिंजरे में बकरी बांधी थी, जिसे चोर खोल ले गए। सूचना मिलने पर विभाग ने आननफानन में दूसरी बकरी का इंतजाम कर बकरी चोरी होने की बात से इन्कार कर दिया। वहीं, तेंदुए के लगभग एक हफ्ते बाद भी पकड़े न जाने से ग्रामीणों में दहशत है। वे अकेले खेत की ओर जाने से घबरा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर की सीमा से सटे मंझपुरवा गांव में मंगलवार देर रात फिर तेंदुआ देखे जाने का दावा लोगों ने किया है। वन दरोगा अनिलकांत गुप्ता का कहना है कि रात को शुगर मिल जंगल में तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरे में बकरी बांधकर आठ वन सुरक्षा कर्मियों के साथ उसकी निगरानी की गई।

लेकिन तेंदुए की कोई आहट नहीं मिली। सुबह तक तेंदुआ पिंजरे में कैद नहीं हो सका, पर पिंजरे में बंधी बकरी गायब मिली। मंझपुरवा निवासी शीतल यादव, अशोक गुप्ता, बलराम यादव, गुड्डन शुक्ला आदि का कहना है कि बकरी को अगर तेंदुआ खाने आता तो पिंजरे में कैद हो जाता।
विज्ञापन


पिंजरे में न रस्सी मिली न बकरी का अवशेष। इससे साफ है कि वन विभाग के सुरक्षाकर्मी रात को मौके पर नहीं थे। जिससे मौका पाकर चोर बकरी चोरी कर ले गए। यह चर्चा सुबह आम होने पर विभाग द्वारा आननफानन में दूसरी बकरी का इंतजाम कर लिया गया। एसडीओ अरुण कुमार का कहना है कि धूप में बकरी मरने न पाए, इसलिए सुरक्षाकर्मी उसे सुबह खोलकर ले आए थे। बकरी चोरी होने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें