जहांगीराबाद थानाक्षेत्र स्थित एक गांव में श्रीराम जानकी मंदिर में शुक्रवार की रात चोरोें ने हजारों कीमत के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की पर किसी भी आरोपी का पता नहीं लग सका है।
थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में श्रीराम जानकी मंदिरहै। शुक्रवार की रात मंदिर में ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर यहां रखी बैट्री, सोलर लाइट समेत हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। शनिवार को जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो उन्हें इस चोरी की जानकारी हुई जिसके बाद पुलिस को वारदात की सूचना दी।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 साल पहले मंदिर से करीब बीस किलो वजन की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गई थी जिनकी बरामदगी पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है। पुलिस ने जांच पड़ताल की है लेकिन किसी भी चोर का पता नहीं लग सका है। एसओ सदानंद सिंह ने जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही है।