फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 76 हजार

Sun, 21 Feb 2016 12:00 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट क्षेत्र में साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहा है। बैंक ऑफ इंडिया धरौली में एक ग्रामीण के खाते से साइबर ठगों ने 76 हजार रुपये उड़ा दिए। जालसाजों ने छह दिन के अंदर 27 बार ऑनलाइन शॉपिंग की है। पीड़ित ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के दिलोना निवासी वेदप्रकाश ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनका बैंक खाता बैंक ऑफ  इंडिया शाखा धरौली में है। 10 फरवरी को उसके खाते में 86, 496 रुपये जमा थे। लेकिन कुछ दिन बाद ही किसी ने उसके खाता से 76496 निकाल लिये गये। पीड़ित को इसकी जानकारी तब हुई जब वह अपने जमा एवं निकासी का ब्योरा अपनी पास बुक पर चढ़वाने के लिए बैंक गया था। पासबुक प्रिंट होने पर पैसा निकासी की जानकारी हुई।

पूछताछ करने पर पता चला कि किसी ने उसके खाते से 10 से 16 फरवरी के बीच 27 बार ऑनलाइन शॉपिंग की है। पीड़ित ने शिकायती पत्र में कहा है कि उसके खाते से 16 फरवरी तक रुपये निकाले जा चुके थे। बताया कि मामले की जानकारी तत्काल शाखा प्रबंधक को दी। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें