फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर चोरी

Wed, 24 Jun 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के ग्राम लालापुर में चोरों ने किसान के घर में नकब लगाकर घर में रखा करीब एक कुंतल मेंथा आयल व कीमती बर्तनों पर हाथ साथ कर दिया। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालापुर निवासी किसान रामचंद्र पुत्र मेवालाल अपने परिवार के साथ मंगलवार रात्रि घर की छत पर सो रहे थे। चोर घर के पीछे से सेघं लगाकर घर के अंदर घुसे और कमरे में दो करपों में रखा करीब एक लाख 15 हजार रुपये कीमत का मेंथा आयल तथा कीमती बर्तन उठा ले गये। बुधवार सुबह जब परिवारीजन छत से नीचे उतरे तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें