फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थान को धर्मस्थल बनाने पर दो पक्ष भिड़े, 12 घायल

Thu, 09 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के लालगंज गांव में दो पक्षाें के बीच हुए विवाद के बाद पहुंची एसडीएम व सीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक समुदाय के शिक्षण संस्थान को धर्मस्थल में तब्दील करने के विरोध कर ग्रामीणों ने नया निर्माण ढहा दिया। इससे दूसरेे गुट के लोग भड़क उठे। दोनों पक्षों में मारपीट हुई जिसमें 12 लोग घायल हो गए। हालात तनावपूर्ण देख चार थानों की पुलिस और डेढ़ कंपनी पीएसी तैनात की गई है। 
विज्ञापन


एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 10 नामजद व करीब 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष की तहरीर मिलने पर उसका भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।    

मामला थाना दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम लालगंज का है। यहां गांव के बाहर अल्पसंख्यक समुदाय का शिक्षण संस्थान है। इसी पर गुरुवार को धर्मस्थल का रूप दिया जा रहा था। तभी दूसरे समुदाय के दर्जन भर लोग मौके पर पहुंचे और निर्माण रोकने के लिए कहा।
विज्ञापन


इसी को दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी। लोगों ने हो रहे निर्माण को गिरा दिया। पुलिस ने स्थिति संभाली और घायलों को सीएचसी     मथुरा नगर पहुंचाया। एसडीएम रामसनेहीघाट पूर्णिमा सिंह व सीओ रामसनेहीघाट आरपी सिंह भी मौके पर पहुंच गये।

तनाव देखते हुए भारी पुलिस तैनात कर दी गई है। एक पक्ष की ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने 10 नामजद व 300 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज     किया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर तहरीर मिलने पर केस दर्ज करने की बात पुलिस ने कही है। इस संबध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात है।

धर्मस्थल के निर्माण के लिए किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं ली गयी थी। निर्माण कार्य अवैध ढंग से कराया जा रहा था। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।- पूर्णिमा सिंह एसडीएम

दरियाबाद थानाक्षेत्र के लालगंज गांव में हुए विवाद के मामले में एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है जिस पर 10 नामजद व करीब 300 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। यदि दूसरे पक्ष से तहरीर मिलेगी तो उनकी भी रिपोर्ट दर्ज होगी। गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है एहतियात के तौर पर पुलिस व पीएसी तैनात की गई है।- आरपी सिंह, सीओ रामसनेहीघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें