फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 13 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
शिक्षण संस्थान को धार्मिक स्थल का रूप देने के मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने आरोपियों कि गिरफ्तारी शुरू कर दी है। दबिश देकर दरियाबाद पुलिस ने एक पक्ष के सात लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये सभी आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से सभी जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि पांच दिन पहले दरियाबाद के थाने के लालगंज गांव में दो समुदायों के बीच हुए विवाद मे गांव में तनाव हो गया था। एक पक्ष से मुकदमा दर्ज होने से दूसरे समुदाय के लोगों में गुस्सा था। भाजपा के पदाधिकारियोें ने सीओ आरपी सिंह रामसनेहीघाट से मिलकर मुकदमा लिखने की मांग की थी।

जिस पर पुलिस ने दो दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद रविवार की पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी। रात पुलिस ने लालगंज गांव में दबिश देकर आरोपी रामराज, मायाराम, रामबरन, बिमल कुमार, जय करन, सुभाष वर्मा, सर्वजीत वर्मा को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल रवाना कर दिया है।
विज्ञापन


अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश देने की बात कह रही है। एसओ दरियाबाद अशोक सिंह ने बताया कि 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें