होटल मालिक ने नौकर से पांच हजार के विड्रॉल फार्म पर दस्तखत करा कर उसके बैंक खाते से पचास हजार रुपये हड़प लिए। खुलासा होने पर होटल मालिक ने नौकर को मारपीट कर होटल से भगा दिया। पीड़ित ने लोनीकटरा पुलिस से शिकायत कर केसीसी खाते का रुपया वापस दिलाए जाने की मांग की है।
लोनीकटरा के बेहटा गांव के रहने वाले देंवेद्र ने बताया कि लखनऊ मार्ग पर भिलवल के समीप लदईपुरवा गांव के अनिल यादव होटल चलाते हैं। होटल पर नौकरी के दौरान आवश्यकता पड़ने पर मालिक ने पांच हजार रुपया निकासी के लिए बैंक के केसीसी खाते के विड्रॉल फॉर्म पर हस्ताक्षर कराया था। लेकिन जालसाजी कर उसी निकासी फॉर्म के माध्यम से पचास हजार रुपये निकाल लिए।
बाद में जानकारी होने पर उसने रुपये की मांग की तो मारपीट कर नौकरी से निकाल दिया तथा दोबारा रुपया मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित देवेंद्र ने लोनीकटरा पुलिस से लिखित शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा कि शिकायत की जांच कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।