फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश कोे लेकर मारपीट, चार घायल

Fri, 12 Aug 2016 12:12 AM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोनीकटरा के जरौली पासापुर गांव के समीप चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना के दौरान प्रधान पुत्र व उसके साथी मौके पर बाइक छोड़ कर भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने मारपीट में घायल चार लोगों को सीएचसी भेजा जहां से तीन को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। मौके पर बरामद बाइक उनके मालिकाें को सौंप कर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


बुधवार देर शाम को प्रधान पुत्र रोहित अपने साथी अंकुर व प्रदीप आदि के साथ गांव के जरौली से पासापुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में प्रमोद वर्मा पक्ष से विवाद होने पर दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई तथा प्रधान पुत्र व उनके साथियों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई तथा इनकी तीन बाइक मौके पर ही छूट गई थी।

शिकायत पर पुलिस ने रोहित, अंकुर, प्रदीप तथा प्रमोद वर्मा को घायल अवस्था में सीएचसी भेजा जहां से रोहित प्रदीप व प्रमोद को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मौके से बरामद बाइक उनके मालिकों को सौंप दी हैं।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश के कारण मारपीट होने की जानकारी मिली है। थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने कहा दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें