फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष

Fri, 25 Mar 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी। शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे रामनगर के धमेड़ी तीन मोहल्ला में दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजूल की जमीन पर कब्जेदारी के लिए दो पक्ष शुक्रवार की सुबह आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे व कुल्हाड़ियां चलीं जिससे दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए। घायलों को सीएचसी रामनगर ले जाया गया। दो घायलों की हालत काफी गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर घुंघटेर थानाक्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट में आठ घायल हुए हैं। घायल महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया है।    

रामनगर कस्बे के धनेड़ी-तीन मोहल्ला के परमहंस तिवारी व राजेंद्र दूबे के सहन के आगे नजूल की भूमि है। इस सरकारी जमीन पर दोनों पक्षों के लोगों की निगाहें टिकी हैं। दोनों ही इस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इस जमीन पर कब्जा करने को लेकर पहले भी कई बार दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह परमहंस तिवारी के परिवार के उमेश का पुत्र चंदन (14) इस जमीन से होकर गुजरा। इससे नाराज राजेंद्र दुबे ने चंदन की पिटाई कर दी। उसे बचाने के लिए परमहंस तिवारी (50), अंकित कुमार (17), संचित (14), सूरज (15) आदि पहुंचे तो राजेंद्र आदि ने उन पर भी कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया।

पीड़ितों का आरोप है कि राजेंद्र दुबे ने परमहंस तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया। सिर पर चोट आने से वह गश खाकर गिर पर पड़े। इस पर परमहंस तिवारी पक्ष के लोगों ने भी लाठियां भांजी। जिससे दूसरे पक्ष के राजेंद्र दुबे, कृष्णदत्त, जितेंद्र, दुजेंद्र, भानु, रामू, कुंनन, माया दूबे आदि घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया। सभी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में घायल परमहंस व सूरज की हालत देख उन्हें ट्रॉमा सेेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें