फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन से लापता थी किशोरी, अपहरण व छेड़छाड़ का केस

Wed, 24 May 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख थाना क्षेत्र के मंजीठा के पास मंगलवार की रात नशे की हालत में मिली किशोरी मिर्जापुर जिले की रहने वाली है और वह छह दिन पूर्व 18 मई को घर से निकली थी। पुलिस ने किशोरी के परिवारीजनों को बुलाया है। मंगलवार को एसपी अनिल कुमार सिंह ने करीब एक घंटे तक किशोरी से बात कर बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


इस मामले में आरोपियों का पता लगाने के लिए एसपी ने तीन टीम गठित की है। एसपी का कहना है कि किशोरी बार बार अपना बयान बदल रही है। पहले किशोरी ने पुलिस को लखनऊ की रहने वाली बताया था। पुलिस ने किशोरी द्वारा दिए गए बयान के आधार पर दो अज्ञात लोगों पर छेड़छाड़ व अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।          

एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सतरिख थाना क्षेत्र के मंजीठा के पास मिली किशोरी मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। एसपी ने बुधवार को जिला महिला अस्पताल में किशोरी के बयान दर्ज किए तो ये बातें सामने आई है। किशोरी ने बताया कि वह 18 मई की दोपहर शौच के बहाने घर से निकली थी। इस बीच किशोरी फैजाबाद स्थित अपनी बुआ के घर रही।
विज्ञापन


किशोरी का कहना है कि फैजाबाद से वह लखनऊ जा रही थी तभी बाराबंकी के दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर उसे मोनू नाम का युवक मिला। इस बीच मोनू का दोस्त बबलू भी किशोरी से मिला। किशोरी ने बताया है कि वह मंगलवार की दोपहर लखनऊ पहुंची तो वहां पर उसके पास मोनू का फोन आया और उसने बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर आने की बात कही।

आरोप है कि स्टेशन से मोनू व बबलू नाम के दो युवक किशोरी को अपनी बाइक पर बैठा ले गए और फिर सतरिख इलाके के मंजीठा गांव के समीप एक ईंट भट्ठे पर ले जाकर किशोरी को जमकर शराब पिला दी और उसके कपड़े उतार दिए। हालांकि किशोरी ने रेप होने की बात से इनकार किया है। मगर इसका खुलासा मेडिकल रिपोर्ट में हो सकेगा।     

कक्षा आठ की छात्रा है किशोरी, मोबाइल काल डिटेल से खुलेगा राज      
किशोरी मिर्जापुर जिले के एक इंटर कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा है। किशोरी के पास रहा मोबाइल फोन व पांच सौ रुपये गायब है। पुलिस अब मोबाइल काल डिटेल के आधार पर आरोपियों के बारे में पता लगा रही है। वहीं यहां पहुंचे किशोरी के परिवारीजनों ने बताया कि वह 18 मई से गायब है और इस बारे मे मिर्जापुर जिले के पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।       

आरोपियों की तलाश में लगी तीन टीमें      
एसपी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें बनाई गई है। इनमें एक टीम का नेतृत्व सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह कर रहे है वहीं दूसरी टीम की अगुवाई सीओ सदर दुर्गेश सिंह को सौंपी गई है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच व सर्विलांस सेल टीम भी लगी है। 

किशोरी व पिता के बयान अलग अलग 
किशोरी जहां अपने घर से ट्रेन से आने की बात कह रही है वहीं बुधवार की शाम जिला महिला अस्पताल में पहुंचे उसके पिता का कहना है कि बेटी को गांव का एक ट्रक ड्राइवर अपने साथ लेकर आया था। इनका कहना है कि किशोरी न तो अपनी बुआ के घर फैजाबाद गई और न ही वह ट्रेन पर बैठी।

वहीं पुलिस की एफआईआर में किशोरी ने अपना जो नाम व पिता का नाम बताया था वह भी गलत निकला है। किशोरी ने गांव की ही सहेली का नाम बता दिया था। हालांकि अब इस मामले में पुलिस की जांच के बाद ही पूरी हकीकत सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें