फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से शिक्षिका की मौत

Mon, 10 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
घर में घुसा सांप - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
 कस्बे में भटखेरा वार्ड स्थित मकान में सर्पदंश से सहायक अध्यापिका की मौत हो गई है। सांप डसने के बाद सीएचसी से गंभीर अवस्था में इलाज के लिए लखनऊ के सिविल चिकित्सालय ले गए थे। 
विज्ञापन


रविवार की रात कस्बे के भटखेरा वार्ड के किराए मकान में रह रही सहायक अध्यापिका नीतू अवस्थी पत्नी रमाकांत अवस्थी कमरे से बर्तन निकाल रही थी। इसी दौरान वहां पहले से बैठे सांप ने उसे डस लिया जिससे वह बेहोश हो गई। जानकारी पर परिवारीजन इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए जहां से गंभीर अवस्था में लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान मौत होने की सूचना पर शिक्षक समाज के तमाम लोगों ने घर पहुंच कर मृतक के परिवारीजनों को सांत्वना दी। नीतू अवस्थी सुबेहा के नीमामऊ गांव की निवासी थी तथा कस्बे के ठाकुरद्वारा मोहल्ले के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें