फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों में चले लाठी-डंडे

Mon, 23 Jan 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे वसीम राईन व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के सट्टी बाजार में सोमवार को दो व्यापारियों में विवाद होने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि छह को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद तनाव देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


पीरबटावन मोहल्ला निवासी सब्जी व्यापारी व बसपा नेता ताज बाबा राईन और सट्टी बाजार निवासी सपा नेता व व्यापारी वसीम राईन के बीच सोमवार सुबह मामूली बात को लेकर विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में व्यापारी वसीम राईन को गंभीर चोट पहुंची है जबकि छह लोग मामूली चोटिल हुए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराते हुए घायल व्यापारी का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस का कहना है कि ताज बाबा राईन का भाई घर बनवा रहा है। जिसकी वसीम राईन ने नगर पालिका में शिकायत कर दी है। उसका कहना है कि बिना नक्शा पास कराए घर बनवाया जा रहा है। इसी बात को लेकर ये विवाद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने ताजा बाबा राईन के भाई सरताज की तहरीर पर वसीम राईन समेत तीन लोगों व वसीम राईन की तहरीर पर ताज बाबा राईन समेत 10 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, चोरी आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है। कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि दोनों व्यापारियों के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ है। कहा कि, मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें