फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री का गुर्गों ने की थी टोल प्लाजा पर फायरिंग, दो गिरफ्तार

Fri, 12 Jun 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सपा के पूर्व राज्यमंत्री के गुर्गों ने अहमदपुर टोल प्लाजा पर बवाल व फायरिंग की थी। शुक्रवार देर रात पुलिस ने वारदात का खुलासा कर पूर्व मंत्री के गनर समेत दो को दबोचा लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त असलहा व सफारी गाड़ी भी बरामद कर ली है। हालांकि एसपी आरोपियों के पकड़े जाने की बात कुबूल रहे हैं, मगर उनके नामों का खुलासा नहीं कर रहे। बताते चले कि बीते आठ जून को फै जाबाद की ओर जा रही सफारी गाड़ी पर सवार लोगों ने जैदपुर क्षेत्र में अहमदपुर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ टोल मांगने पर कई राउंड फायरिंग की थी और दहशत फैलाते हुए मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पकड़ कर सफारी कार व दो लाइसेंसी असलहा बरामद किया है। पकड़े गए दोनों लोग दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री इकबाल के गनर व ड्राइवर बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस इनके नामों का खुलासा नहीं कर रही है। टोल प्लाजा पर फायरिंग के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास से कार व असलहे भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए लोगों के नाम का खुलासा शनिवार को किया जाएगा। अब्दुल हमीद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें